Fatehpur News: जंगल में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Fatehpur News: जंगल में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Fatehpur Police

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में जंगल में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी हुई है। फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। जाफरगंज (Jafarganj) थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह युवती का शव अर्ध नग्न अवस्था में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी (Mortuary) में रखवाया है। युवती के गले में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है। 

आपको बता दें कि, बाबाकुटी के पास करीब 20 वर्षीय युवती का शव झाड़ी में पड़ा मिला। गेंहू काटने जा रही एक महिला कुटी के पास पहुंची तो उसे एक युवती की लाश झाड़ियों में पड़ी दिखी। शव देखकर चीख पड़ी। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवती की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन सफलता नही मिली। युवती के शरीर मे अंडर गारमेंट्स होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि, उसे कहीं से अगवा कर लाया गया है। इसके बाद दुष्कर्म किया और हत्या कर शव को फेंक कर दरिंदे भाग गए हैं। पुलिस युवती की फोटो सोसल मीडिया में वायरल कर पहचान के प्रयास के रही है।